अजय कुमार कुशवाहा
आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज
बरहरवा: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 03 स्थित हरिजन पाड़ा में अर्धनिर्मित नाले के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बीमार मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही थीं, वहीं नाला पार करते समय बच्चों के गिरने तथा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी आवागमन जोखिम भरा बना हुआ था।
वार्डवासियों की शिकायत पर कांग्रेस प्रखंड महासचिव सह पूर्व वार्ड प्रत्याशी निताय सरकार ने त्वरित पहल करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद अर्धनिर्मित नाले में सीमेंटेड बड़े पाइप डलवाकर आम लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।
इस पहल से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। वार्ड संख्या 03 के हरिजन पाड़ा निवासियों ने निताय सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।
मौके पर वार्ड पार्षद अमित भारती, संजय रविदास, रतन रविदास, मनोज रविदास, अरुण रविदास, सोखी रविदास, चंदु रविदास, संजीव आर्य, अर्जुन रविदास, मानिक रविदास, सन्नी रविदास सहित अन्य स्थानीय लोग एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित थे।
