Birsa Times

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल,रेफर।

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल,रेफर।

सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन(बांका)सिमुलतला कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के भैरोगंज पैक्स गोदाम के समीप बीते रात्रि करीब 2 बजे सड़क दुर्घटना एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विपिन कुमार दास अपने एक साथी के साथ बाईक से बारात कटोरिया जाने के दौरान भैरोगंज पैक्स गोदाम के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।जिसमें बाईक सवार युवक विपिन कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाईक ड्राइव कर रहे युवक को इस घटना से अनभिज्ञ रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक व उनके साथी युवक नशे में होने की वजह से दुर्घटना होने की बात बताई जा रही है।आनंदपुर पुलिस को घटना की सुचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल व बेहोशी की अवस्था पड़े युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *