गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन से केबल चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। जिसे लेकर को निमियाघाट थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि घटना 26/27 अप्रैल 2026 की रात की है, जब डीवीसी निमियाघाट सब-स्टेशन के पीछे खेत में निमियाघाट से मतारी सब-स्टेशन तक रेलवे के माध्यम से केबल बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने वहां कार्य कर रहे गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की और करीब 193 मीटर केबल (अनुमानित मूल्य 15,58,316 रुपये) काटकर ले गए। साथ ही गार्ड से मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नकद भी छीन लिए। इस मामले में निमियाघाट थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 27.04.2026 को धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीओ सुमित कुमार एवं पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी में कल्लू कुमार उर्फ कल्लू पासी (23 वर्ष), कुसुंडा, धनबाद, राजु भुईयां उर्फ कारू भुइयां (25 वर्ष) कुसुंडा, धनबाद एवं नरेश भुइयां उर्फ बिट्टल भुईयां (32 वर्ष), धनबाद शामिल है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (जेएच-10बीजे-5868), करीब 267 किलोग्राम कॉपर तार, 39 किलोग्राम केबल कवर, दो मोबाइल फोन, 38,000 रुपये नकद तथा चोरी में इस्तेमाल औजार (हैक्सा आरी एवं ब्लेड) बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार कल्लू कुमार उर्फ कल्लू पासी के निशानदेही पर करीब 267 कि०ग्रा० कॉपर तार, केबल तार का काला रंग का कवर 39 कि०ग्रा०, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहून सं० जेएच-10बीजे-5868, अभियुक्त का दो मोबाईल, 38000/- रू० नकद, हेक्सा आरी एवं ब्लेड बरामद किया गया। छापेमारी टीम में डुमरी इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद महतो, निमियाँघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी रूपेश कुमार, पु अ नि अभिजीत कुमार निमियाघाट, पु अ नि मो उमर खाँ, निमियाँघाट सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
निमियाघाट में केबल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
- April 30, 2026
0
17
Less than a minute
You can share this post!
administrator
