विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो ) लखीसराय
लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव के समीप एन एच 80 पर रंगदारी नहीं देने पर कुख्यात टीटू धमाका एवं उसके सहयोगीयों के द्वारा फायरिंग मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है।बड़हिया थाना पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के समीप छापेमारी कर टीटू धमाका गिरोह के दो सदस्य अनमोल और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छोटू कुमार पर बड़हिया और पटना जिले के हथीदह थाना में मामला दर्ज है। गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मी जैतपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बीते 24 अप्रैल की शाम नवीन सिंह उर्फ पप्पू सिंह के द्वारा बड़हिया थाना को सूचना दी गई की पहाड़पुर स्थित दुकान पर आकर टीटू धमाका एवं अन्य साथियों के द्वारा 5 लाख की रंगदारी की मांग कर रहे है।विरोध करने पर मारपीट एवं अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहा है। इसी सुचना पर बड़हिया थानाअध्यक्ष बृजभूषण सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन थानाध्यक्ष को देखते ही टीटू धमाका और उनके सहयोगी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में केद हो गया। घटना के बाद एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया
तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एसआईटी ने 24 अप्रैल की रात कबेया थाना क्षेत्र से टीटू धमाका के सहयोगी जमीन कारोबारी सुधीर साव को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसके ठिकानों से पिस्टल ,पांच जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया।पुलिस ने पूछताछ के बाद सुधीर साव को जेल भेज दिया। 26 अप्रैल को एसआईटी को सूचना मिली कि अनमोल और छोटू बड़हिया के कृष्णा चौक पर हैं।इसी सूचना के आधार पर एसआईटी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अभी कुख्यात टिट्टु धमाका पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,और पुलिस के लिए चुनौती बना है। हालांकि धमाका के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी जुटी हुई है। एसीडीपीओ शिवम कुमार ने दावा किया है की जल्दी टीटू धमाका को जल्द गिरफ्तार कर लिए जायेगा।
