सौरभ भगत
अमड़ापाड़ा -प्रखंड क्षेत्र के दुमका -पाकुड़ मुख्य पथ पर पहाड़पुर गांव के समीप शुक्रवार को पानी की समस्या से तंग आकर ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर खाली बर्तनों को रख सड़क को जाम कर दिया गया।वहीं जाम की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में पानी नहीं रहने के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने कहा लतार टोला और चितान टोला में लंबे समय से पानी का किल्लत है,लेकिन विभाग इस तरफ़ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही कनीय अभियंता सोहेल शेख जाम स्थल पहुँच कर मामले की पूरी जानकारी ली।साथ ही ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम को छोड़ा गया।वहीं कनीय अभियंता के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि राहत के तौर पर फिलहाल तत्कालीन गांव में एक टैंकर पानी भिजवाया जा रहा है।साथ ही उन्होंने जल्द ही गांव में नए चापाकल लगवाने का भरोसा दिया। मौके पर ग्रामीण लखीराम हेंब्रम,प्रकाश हेंब्रम,दिनेश मुर्मू,मनोहर किस्कू,मकूल हेंब्रम, फ़ूलमुनि हेंब्रम,सुहागिनी मड़ैया सहित अन्य ग्रामीण
