रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
ओबरा (औरंगाबाद) :-ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर के समीप से पुलिस ने गुरुवार की देर शाम 04 किलो 220 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शंकरपुर की ओर से एक युवक पैशन प्रो मोटरसाइकिल से झोले में गांजा लेकर ओबरा बाजार की ओर जा रहा है, प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० यूनिस सलीम एवं ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, वीरेंद्र बहादुर सिंह एवं सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में जांच टीम का गठन किया गया एवं ओबरा बाजार स्थित देवी मंदिर के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध पैशन प्रो बाइक को रोककर तलाशी ली गई, तलाशी के क्रम में बाइक में लटके झोले से दो बंडल कुल मिलाकर 04 किलो 220 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। साथ ही पुलिस ने मौके से ओबरा इस्लामिया मुहल्ला निवासी आरोपी मोहम्मद साकिब उर्फ छोटन पिता अली हुसैन मियां को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ के क्रम में गांजा लाकर अपने दूकान में बिक्री का बात कहा है। वहीं एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि क्षेत्र में लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, अवैध धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
