आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
हंटरगंज (चतरा): थाना क्षेत्र के गोदोंबार गांव के परियोजना बालिका विद्यायल के समीप नेवारी के पुंज में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई, इस आगजनी घटना के कारण दो लाख नेवारी जलकर राख हो गया। इस आग लगी में गोदोबार गांव निवासी मनोज सिंह को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज सिंह के पुंज से अचानक शुक्रवार की दोपहर में आग की लपटे निकलने लगी।आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल के लगे पेड़ पौधों को भी अपने आगोश में ले लिया और देखते-देखते नेवारी पुरा जलकर राख हो गया। हालांकि आग की लपटे पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई, जिसके उपरांत देखते ही देखते लोगों की भीड़ लगी गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही हंटरगंज एएसआई अजय कुमार महतो दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पास में रखे कुट्टी को मजदूरों के माध्यम से वहां से हटवाया। हालांकि दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तबतक आधा से अधिक नेवारी जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि दमकल विभाग कर्मीयों ने भी आग पर काबू करने का अथक पाया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो गई थी। पीड़ित किसान ने बताया कि आग से दो लाख नेवारी जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि मनोज सिंह कुट्टी का व्यापारी हैं, वह नेवारी खरीद कर पुंज लगाए हुए थे। हालांकि पुलिस हरेक एंगल से जांच कर रही है कि आग कैसी लगी।
