Birsa Times

बालू तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में युवकों ने डाली बाधा,ट्रैक्टर ट्राली व तीन बाइक जब्त।

बालू तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में युवकों ने डाली बाधा,ट्रैक्टर ट्राली व तीन बाइक जब्त।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद :- जिले के दाउदनगर थाना अंतर्गत क्षेत्र में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की सुबह कालीघाट स्थित सोन नद क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई पुअनि अभिषेक कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। बालू के कारण वाहन से पीछा करना संभव नहीं हो सका, जिसके बाद पुलिस बल ने पैदल पीछा किया। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर का इंजन अलग कर फरार हो गया। ट्रॉली पर करीब 100 सीएफटी बालू लदा था।
इसी बीच करीब 15 से 20 युवक मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालते हुए ट्रैक्टर से बालू गिराने लगे तथा पुलिस को धमकाने लगे। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस पहुंचते ही सभी युवक मौके से फरार हो गए, जबकि तीन मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए।
पुलिस ने सिपाही राकेश कुमार एवं गृहरक्षक लक्ष्मण कुमार को गवाह बनाकर ट्रैक्टर ट्रॉली एवं तीनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। जांच एवं वीडियोग्राफी के आधार पर कुल 10 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें दीपक कुमार, लालबाबू पासवान, दिलीप कुमार, बुची कुमार, संजय कुमार, मिथिलेश कुमार, पवन कुमार, उदल पासवान, जहीर पासवान एवं शक्ति कुमार शामिल हैं। सभी अमृत बिगहा गांव के निवासी बताए जाते हैं, जबकि आठ से 10 अन्य अज्ञात लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है।
इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर ली गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *