Birsa Times

चुनाव सुरक्षा: झारखंड-बंगाल सीमा सील, दुमका SP ने किया निरीक्षण।

चुनाव सुरक्षा: झारखंड-बंगाल सीमा सील, दुमका SP ने किया निरीक्षण।

शिकारीपाड़ा/दुमका

आदिवासी एक्सप्रेस।

ललित कुमार पाल।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान से 48 घंटे पहले अंतर्राज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसी सिलसिले में दुमका SP ने शिकारीपाड़ा, टोंगरा और रानेश्वर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। बीरभूम जिले से सटी इन सीमाओं पर विशेष चेक पोस्ट (नाका) बनाकर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है ताकि अवैध सामग्री और असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोका जा सके। SP ने मौके पर शिकारीपाड़ा रामपुरहाट सीमा पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया साथ ही कहा कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैद है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *