बालूमाथ। प्रखंड के भामाशाह नगर तेली टोला में एक हादसे में 22 वर्षीय विवाहित महिला की मौत रांची में इलाज के दौरान हो गई।मृतीका की पहचान सुनैना देवी पति राहुल कुमार साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते 11 अप्रैल को सुनैना देवी घर के बाहर से कोयला चूल्हा अंदर ले जा रही थी। इसी दौरान उनके कपड़ों में अचानक आग लग गई। जिससे वह आग से झुलस कर घायल हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उनकी प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। सुनैना देवी अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ दुनिया से चल बसी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है।
कोयला चूल्हा ले जाते समय कपड़ा में लगी आग,झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत।
- April 24, 2026
0
18
Less than a minute
You can share this post!
administrator
