रिपोर्ट – मो रिजवान अंसारी
औरंगाबाद। जिले के देव थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बिती रात सोमवार की रात्रि तकरीबन 12 से 1 बजे के बिच बंद घरों में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है, जबकि उस समय सभी लोग बेखबर सोए रहते हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना विशुनपुर गांव निवासी प्रमोद राम के चोरों ने छत के रास्ते किसी तरह चढ़ गऐ ,और घर में रखे सारा सामान चुरा कर फरार हो गए, ग्रामीणों ने बताया की प्रमोद राम कई महीनों से घर बंद कर बाहर रह रहे थे और चोरों ने ईसी का फायदा उठाकर घर में घुस गए, जब सुबह अपने अपने घरों से बाहर निकले तो देखा की प्रमोद राम के घर के बाहर बक्सा वगैरह बिखरा पड़ा है, तभी लोगों को शक हुआ तो देखा की घर का ताला भी टुटा हुआ है, आस पास के लोगों ने ईस बात की सुचना सबसे पहले फोन के माध्यम से प्रमोद राम को दी गई, सुचना मिलते ही अपने परिवार के लोगों को कहा की देव थाना को ईसकी जानकारी दी जाए, और परिवार वालों ने देव थाना को सुचना दिया सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जाएजा लिया और देव थाना अध्यक्ष ने औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक को सारी बात बताई उसके बाद फौरन पुलिस अधीक्षक ने पटना की फौरेंसिक टीम को बुलवाया, फौरेंसिक टिम घटनास्थल पर मंगलवार को पहुंची और सभी लोगों का फिंगर प्रिंट लिए है, और आगे की जांच में जुट गई है, हालांकि चोरी को प्रशासन भी सख्त हो गई है, प्रशासन के लिए चोरों को पकड़ना एक चाईलेंज बन चुका है।
चोर हुए बे खौफ, पुलिस प्रशासन के लिए बना बड़ा चाईलेंज, फौरेंसिक टीम पहुंची जांच में
