संवाद-सूत्र पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन चांदन की मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रूपए की संपत्ति चोरी कर लेने की मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते रात अज्ञात चोरों ने मनरेगा कार्यालय में लगे ताला को तोड़कर एक कम्प्यूटर,दो प्रिंटर, सी९पी०यू ,इनवाईटर आदी चोरी कर ली।चोरों द्वारा ताला तोड़ने वाला यंत्र (सबल)व लोहा काटने वाले आरी पत्ती को घटना पर छोड़कर फरार हो गया है। घटना को लेकर कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुजन कुमार ने चांदन थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया घटना को लेकर प्राथमिक दर्ज कर चोरी की गई सामग्री की खोजबीन की जा रही है।
मनरेगा भवन में ताला तोड़कर हजारों रूपये की संपत्ति चोरी
