आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता- मोहम्मद शमीम
उंटारी रोड,पलामू। जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक मुन्ना रजवार पिता जय राम रजवार अपने घर ग्राम मालवरिया पंचायत मुरमा खुर्द जा रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ा और घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उंटारी रोड थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची ,एस आई मीन, ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मझिआंव अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर वार्ड सदस्य प्रभु कुमार सिंह,पूर्व मुखिया राजमणि सिंह ,तथा बैजनाथ सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की घायल युवक का इलाज मझिआंव हॉस्पिटल में जारी है।
उंटारी रोड में तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल, पुलिस की तत्परता से समय पर पहुंचा अस्पताल
