Birsa Times

इलेक्ट्रिक मोटर चोरी मामले में 3 बाल अपचारी समेत चार गिरफ्तार

इलेक्ट्रिक मोटर चोरी मामले में 3 बाल अपचारी समेत चार गिरफ्तार

संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर
चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनियां पंचायत के लुरी गांव के एक आदमी की कुआं में लगे इलेक्ट्रिक मोटर पंप चोरी के मामले में चांदन थाना पुलिस ने चोरी की गई दो इलेक्ट्रिक मोटर पंप (टुल्लू पम्प) बरामद कर तीन अपचारी सहित चार को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह पूर्व लूरी टांड़ गांव के गुड्डू राय के कुआं में लगे एक टुल्लू पम्प चोरी हो गया था।जिसको लेकर पीड़ित ने चांदन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। वहीं बीते कल बुधवार देर शाम को इन्हीं के कुआं में दोवारा लगाया गया एक इलेक्ट्रिक मोटर पंप मोटर को चोरी कर भागने देखने पर पिड़ित ने आरोपी अपचारी युवक को खदेड़ कर पकड़ा तथा चांदन पुलिस के हवाले कर दिया।जिसके निशानदेही चांदन पुलिस ने चांदन बाजार स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में छापेमारी कर इलेक्ट्रिक मिस्त्री बाबूलाल कुमार उम्र 33 वर्ष पिता स्व० लक्ष्मण मंडल सा०डुमरथर, थाना,चांदन,जिला निवासी के दुकान से चोरी की मोटर पंप को बरामद कर आरोपी को बांका न्यायालय भेज दिया ।तथा तिनों अपचारी युवक को विधि विरुद्ध निरेद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया। गिरफ्तार बाबूलाल कुमार को बांका जेल भेज दिया गया है। तथा उपरोक्त तीनों बालक को न्यायालय भेजा गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *