लोहराही के भाई- बहन ने रचा कीर्तिमान सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं डिप्टी मैनेजर के पद पर चयनित
-बेटा-बेटी का उच्च पदों पर चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है: पारा शिक्षक संजय सिन्हा
छतरपुर,पलामू। किसी भी परिवार के लिए यह गर्व का क्षण होता है जब उसके बच्चे अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते हैं। ऐसा ही गौरवपूर्ण पल तब देखने को मिला जब लोहराही के एक ही परिवार की बहन आलेखा सिन्हा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर सफलता प्राप्त की, वहीं भाई शाश्वत का चयन डिप्टी मैनेजर के पद पर हुआ। दोनों भाई-बहन की माता- पिता पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत है इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाई- बहन के चाचा झामुमो के प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा सहित परिजनों ने बताया कि दोनों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं गणमान्य लोगों ने भी दोनों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन होता है।
नौकरी की दोहरी सफलता: बहन बनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, भाई बना डिप्टी मैनेजर; क्षेत्र में खुशी की लहर
