Birsa Times

किशुनपुर बीआरसी में 172 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

किशुनपुर बीआरसी में 172 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
पाटन,(पलामू)।
पाटन प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर बीआरसी परिसर में शनिवार को झारखंड सरकार की ‘उन्नति के पहिए’ योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 172 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रेम शंकर मिश्रा, बीपीएम जराना परवीन, किशनपुर पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता, स्पेशल एजुकेटर इमाम हुसैन, पाटन मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भारती गुप्ता, मध्य विद्यालय बसदह के प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह एवं शिक्षक संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। वितरण के दौरान पाटन मध्य विद्यालय के 130, मध्य विद्यालय बसदह के 19 तथा मध्य विद्यालय पाटन कॉलोनी के 23 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से दूर के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा साथ ही ससमय विद्यालय पहुँचे कर पठन पाठन मे सहूलियत होंगी! साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। अभिभावकों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए लाभकारी बताया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *