स्वo किशोर कुमार सिंह को गोमो मंडल यूथ फोर्स ने श्रद्धांजलि दी।

गोमो- यूथ फोर्स गोमो मंडल द्वारा स्वo किशोर कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वo किशोर कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि स्वo किशोर कुमार सिंह यूथ फोर्स के समर्पित कार्यकर्ता थे। वे हर हमेशा गांव -गरीब, मजदूर -किसान के लिए संघर्षरत रहे। इनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक सभा को जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडे, जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, प्रकाश मंडल, मोo अकरम , शिव लाल हेंब्रम, महेंद्र मोहली,विनय कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।

Related posts

Leave a Comment