तांतरी में यूथ फोर्स ने असहायों के बीच कंबल वितरण किया।

youth force distribute blanket among villager in tantari

गोमो। यूथ फोर्स के वरिष्ठ नेता सुखदेव दास के नेतृत्व में तांतरी में कंबल एवं मास्क वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए।इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को दीप नारायण सिंह ने कंबल एवं मास्क मुहैया करवाया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि यूथ फोर्स आज तांतरी में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं मास्क वितरण करने का काम कर रही है। गरीब लोग ठंड से बच सके, इसके लिए लगातार एक माह से यूथ फोर्स कंबल वितरण करने का काम कर रही है। यहां के स्थानीय विधायक को इस कंप-कपाती ठंड में गरीबों की कोई चिंता नहीं है। विधायक लुट-खसोट में लगे हुए हैं। जदयू और यूथ फोर्स के कार्यकर्ता इन बातों को लोगों तक पहुंचाने का काम करें, आने वाला समय जदयू की होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस सिंह ने किया। कंबल वितरण समारोह में डॉ प्रकाश मंडल, प्रमोद चौधरी, हल्कू तुरी, बबलू चौधरी, दिवाकर महतो, महेंद्र दास, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment