महिलाओं का आरोप, देवघर एम्स से इलाज कराकर लौटने के दौरान हुआ रेप, पुलिस ने शुरू की जांच

महिलाओं का आरोप, देवघर एम्स से इलाज कराकर लौटने के दौरान हुआ रेप, पुलिस ने शुरू की जांच

 

गिरिडीह। देवघर एम्स से इलाज कराकर गिरिडीह लौट रही दो महिलाओं ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। लेकिन गिरिडीह के बेंगाबाद थाना की पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर जांच की बात कह रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओ के साथ वाकई गैंगरेप की घटना हुई भी है या नही। ये फिलहाल स्पष्ट नही है जांच किया जा रहा है। घटना बेंगाबाद थाना इलाके के बदवारा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि रेप की शिकार एक महिला के पास एक आरोपी का फोटो मौजूद होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों महिला गिरिडीह के गांवा और बिरनी के गांव की रहने वाली है। शनिवार की सुबह देवघर एम्स से इलाज कराकर लौट रही थी। इसी दौरान जब दोनों बदवारा गांव पहुंची तो दो आरोपियों ने दोनो के साथ दुष्कर्म किया, और दोनों फरार हो गए। घटना के बाद दोनों महिलाएं बेंगाबाद थाना पहुंच मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी जांच में जुटे है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। दूसरी तरफ सीनियर अधिकारी ने थाना प्रभारी को दोनों पीड़िता का मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया है।

Related posts

Leave a Comment