सभी जनसेवक जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति अपना उत्साह एवं प्रदर्शन बनाए रखें : दिनेश कुमार महतो

तोपचांची प्रखंड के 12 जनसेवकों ने हड़ताल उपरांत योगदान दिया।

गोमो। झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर धनबाद जिले के 83 जनसेवक 9 मई 2023 से हड़ताल पर थे। 14 मई को संघ के प्रतिनिधि एवं विभागीय प्रतिनिधि संयुक्त सचिव कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड रांची के मध्य समझौता कर 17 जुलाई से जनसेवकों का हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी।

तोपचांची प्रखंड के कुल 12 जनसेवक हड़ताल में थे। सभी जनसेवकों ने 17 जुलाई 2023 को प्रखण्ड में हड़ताल उपरांत योगदान दिया। मौके पर मौजूद संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि संघ एवं विभाग के मध्य हुई वार्ता काफी सकारात्मक रही है।

हम विभाग से ऐसे पहलों की उम्मीद कर सकते हैं। जो की जनसेवकों के उन्नयन एवं कौशल विकास में सहायक होंगे। साथ ही मैं सभी जनसेवकों से अपील करता हूं कि जन हित से जुड़े कार्यों के प्रति अपना उत्साह एवं प्रदर्शन बनाए रखें। आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

मौके पर बलदेव कुमार, साकेत कुमार सिन्हा, कुलदीप महतो, सचिंद्र कुमार महतो, सुरेन्द्र हेंब्रम, सुरेश दास, चंद्रमोहन मुर्मू, आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment