भारती दुबे बनीं सावन क्वीन विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने किया सम्मानित

गोमो। कोलाकुसुमा स्थित महावीर टावर में आयोजित सावन महोत्सव में भारती दुबे को सावन क्वीन के रूप में चयनित किया गया। उन्हें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विप्र सेना और सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में जज के रूप में प्रतिमा सिंह और पुष्पा सिंह थी। इस अवसर पर ममता, प्रिया, श्वेता, पूनम, नीतू, आशा, आशा शर्मा, रंजू सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।

Related posts

Leave a Comment