वोटर आईडी कार्ड को आधार लिंक से जोड़ने का कार्य चल रहा है।

वोटर आईडी कार्ड को आधार लिंक से जोड़ने का कार्य चल रहा है।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो के सभी पंचायतों में वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर दक्षिण पंचायत के बी एल ओ शमीमा प्रवीन ने बताया कि आज रेलवे क्लब के पास कैंप लगाया गया है। जिसमें बूथ संख्या 180, 183, 184 के लोगों ने आकर वोटर आईडी कार्ड में आधार लिंक जोड़ने का काम किया गया है। अभी तक 90 लोगों का नाम जोड़ा जा चुका है। आधार लिंक जोड़ने का काम सभी लोगों के घरों में भी जाकर किया जा रहा है। मौके पर शमीमा प्रवीन बी एल ओ, रूबी सिन्हा बी एल ओ, मंजू देवी बी एल ओ, सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment