विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने भी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

गोमो। लोक आस्था का पर्व छठ गोमो में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त हो गया। गोमो के जमुनिया नदी के तट पर विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पुराना बाजार में जागरण में कलाकारों ने समा बांध दिया। यहां लोग बाइक पर घूम रहे कृष्ण के वेश में कलाकार के साथ लोगों ने जमकर शेल्फी ली। छठ महापर्व पर लोको बाजार, स्टेशन रोड, पुराना बाजार, जीतपुर, सिकलाइन घाट सहित अन्य जगहों पर आकर्षक सजावट की गई थी। जमुनिया नदी को खूबसूरती से लोग मानते मंत्रमुग्ध थे। वहीं विप्र सेना और सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां गोमो के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment