विप्र सेना महिला शाखा के सावन महाेत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती।

विप्र सेना महिला शाखा के सावन महाेत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती।

नृत्य, संगीत प्रस्तुत किया, झूले पर झूलकर सावन का लिया आनंद

मनीषा मीनू बनीं सावन क्वीन

दूसरे स्थान सृष्टि तिवारी

तीसरे स्थान पर मुस्कान तिवारी रही

गोमो।

सरायढेला में शनिवार काे विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ के तत्वावधान में आयाेजित सावन महाेत्सव में महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। इस दाैरान महिलाओं ने सावन के झूले का भी आनंद उठाया और सावन की गीताें पर अपनी प्रस्तुती से सबका मन माेह लिया। महिलाएं एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत की। महाेत्सव में सावन क्वीन श्रीमती मनीषा मीनू बनीं। वहीं दूसरे स्थान पर सृष्टि तिवारी रहीं ताे तीसरे स्थान पर मुस्कान तिवारी रहीं। डांस में अनन्या घाेषाल काे पुरस्कार मिला। लकी ड्राॅ में श्यामली पांडेय और कल्पना झा काे पुरस्कार मिला। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कमेटी की कार्यकारिणी सदस्य रागिनी सिंह ने विजेताओं के बीच पुरस्कार बांटा। कार्यक्रम की जज प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ शिवानी झा और प्रसिद्ध अधिवक्ता लाेपा मुद्रा थी। वहीं कार्यक्रम का संचालन कृति व अदिति ने किया।

जिलाध्यक्ष श्रीमति नीतू तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिलाएं हरी-हरी साड़ियाें में सज धजकर कैट वाॅक की। ताे किसी ने गीत प्रस्तुत किया ताे किसी ने फिल्मी गीताें पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। सत्याराज ने अपनी गीताें से सबका मन माेह लिया था। इस अवसर पर ममता पांडेय, डाॅली अनुपमा, सुभद्रा झा, सत्याराज, सुशीला ओझा, अंजू, साधना, रेणू शर्माच, सुधा सहित ने अन्य भाग लिया।

कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए डाॅ शिवानी झा ने कहा कि ऐसे

कार्यक्रमाें से महिलाओं के मस्तिष्क काे काफी रिलैक्स मिलता है। वरना इस भाग दाैड़ की जिंदगी में महिलाओं से घर से ऑफिस तक में फंसकर रह जाती है। उन्हाेंने आयोजकों काे बधाई देते हुए कहा कि समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित

किए जाते रहने चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन विप्र सेना महिला माेर्चा की जिलाध्धक्ष नीतू तिवारी ने दिया।

Related posts

Leave a Comment