विनोद कुशवाहा बने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

विनोद कुशवाहा गरीब शोषित पीड़ित असहाय लोगों का बनेंगे सहारा: प्रकाश दयाल कुशवाहा

सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण और विकास के लिए हर संभव करेंगे प्रयास: विनोद कुशवाहा

हजारीबाग। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश इकाई द्वारा हजारीबाग जिला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

विनोद कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुएप्रकाश दयाल कुशवाहा ने कहा कि विनोद कुशवाहा को मनोनीत करने से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा। गरीब शोषित पीड़ित असहाय लोगों का सहारा बनेंगे कहा कि इससे पूर्व भी श्री कुशवाहा विभिन्न सामाजिक कार्यों में लगभग 30 वर्षों से कार्य कर रहे हैं समाज के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं को समाज को जागरूक करने हेतु चलाए है और आने वाले समय में कुशवाहा समाज को शिक्षा रोजगार पर विशेष रूप से कार्य करने के संकल्पित हेतु कुशवाहा समाज को एकजुट कर राजनीतिक लाभ व सामाजिक लाभ राज्य में विशेष तौर पर पिछड़ा अति पिछड़ा को दिलाने का कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी निष्ठा जताते हुए विनोद कुशवाहा को जो जिम्मेदारी सौंपी है निश्चित तौर पर आने वाला समय में हजारीबाग में मील का पत्थर साबित होगा। अपने समाज के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने एवं दिशा प्रदान एवं मजबूती प्रदान करने हेतु संकल्पित है। विनोद कुशवाहा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे समाज के सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण और विकास व उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

श्री कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के उपाध्यक्ष बनने पर कुशवाहा समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है और समाज के लोगों ने बधाइयां दी। बधाइयां देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष सूरज कुशवाहा, संयोजक दिनेश कुशवाहा, प्रकाश दयाल कुशवाहा, दिगंबर मेहता, निशांत कुशवाहा, अजीत देव, प्रभु दयाल कुशवाहा, अर्जुन प्रसाद मेहता, अशोक महतो, रामजी प्रसाद कुशवाहा, तुलसीदास कुशवाहा, अशोक प्रसाद कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, रमाकांत सिंह, अणेश्वर महतो, राजू मेहता, अनिल मेहता, रामचंद्र मेहता, रामचंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद महतो, अर्जुन प्रसाद मेहता, रंजीत कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, अनिल महतो, प्रमोद महतो, शंकर महतो, राजकुमार कुशवाहा, संतोष नारायण कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, श्याम बहादुर कुशवाहा, गणेश महतो, मोहन महतो, कृपाल महतो, दिनेश महतो, प्रमोद महतो, अजय महतो, विजय कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, धनेश्वर महतो, गणेश महतो, फूलचंद महतो, कन्हाई महतो, दिलेश्वर कुशवाहा इत्यादि समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बधाइयां दी।

Related posts

Leave a Comment