बीआरसी खपरियावां में पंकज कुमार गुप्ता बीपीओ की अध्यक्षता में “खेलो झारखंड 2023” का उद्घाटन

हजारीबाग। बी आर सी खपरियावां में शुक्रवार को पंकज कुमार गुप्ता बी पी ओ की अध्यक्षता में “खेलो झारखंड 2023” का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार गुप्ता मुखिया खपरियावां, मोहम्मद जहांगीर अंसारी जिला अध्यक्ष झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, विनय कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष अजाप्ता, राजेश अग्रवाल बीआरपी, नाज परवीन बीआरपी प्रीति रानी, बिंदु लता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । “खेलो झारखंड” झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें प्रत्येक गांव के स्कूल के बच्चे भाग लेते हैं जो विद्यालय स्तर से विजय प्राप्त कर राज्य स्तर तक पहुंचते हैं।

इसी क्रम में आज उमवि खपरियावा के खेल मैदान में खेलो झारखंड 2023 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय आयोजित खेल प्रतियोगिता के आयोजन में दिनांक 8 सितंबर को अंडर 14 अंडर 17 लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग कबड्डी, खोखो, वॉलीबॉल, इत्यादि खेल का आयोजन किया जाएगा और दिनांक 9 सितंबर को एथलेटिक, ट्रैक एंड फील्ड, जैवलिन , आर्चरी, शॉट पुट, आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर विजयी छात्र-छात्रा जिला स्तर के खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

अंडर 17 वॉलीबॉल बॉयज विजेता उत्क्रमित उच्च विद्यालय खपरियावां, अंडर 17 वॉलीबॉल गर्ल्स झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय काटकमदाग, अंडर 14 वॉलीबॉल बॉयज उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा उप विजेता उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूद अंडर17 कबड्डी गर्ल्स विजेताउत्क्रमित उच्च विद्यालय खपरियावां , उप विजेता उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटकमदाग, अंडर 17 गर्ल्स विजेता झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय काटकमदाग विजयी हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अरुण कुमार, मोनीषा कुमारी, सुनील कुमार, आशीष कुमार, पंकज कुमार ओझा, डी रंजन, कुंज बिहारी , जितेंद्र मिश्रा, आफताब आलम, पवन कुमार, मृत्युंजय वैष्णव, अनिल कुमार के अतिरिक्त कई शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सफल संचालन के लिए पंकज कुमार ओझा ने सभी शिक्षकों छात्रों का एवं सम्मानित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

Leave a Comment