Birsa Times

मार्निंग वॉक निकले दो महिला को ईंट से लोड कंटेनर ने मारी टक्कर एक का इलाज के दोरान मौत दुसरी महिला घायल

मार्निंग वॉक निकले दो महिला को ईंट से लोड कंटेनर ने मारी टक्कर एक का इलाज के दोरान मौत दुसरी महिला घायल

रामगढ़/रामजी साह।

रामगढ़ में एक बार फिर से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा का मामला प्रकाश में आया है। लगातार दो दिनों में दो सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

बताते चलें कि रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गुहियाजोड़ी मुख्य मार्ग में कुसुमडीह संथाली टोला मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह ईट लदा कंटेनर ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई दो महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं तथा दूसरी महिला को आंशिक चोट पहुंची है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज हेतु उनके परिजनों के द्वारा निजी वाहन से दुमका ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई है। मृतक की पहचान महुबना निवासी प्रतिमा देवी(60) के रूप में हुई है। वही दूसरी महिला जमुना देवी जिसका आंशिक रूप से चोट आई है।

शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। वहीं दूसरी और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का पोस्टमार्टम परिजनों द्वारा नहीं कराया गया तथा खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *