Birsa Times

खेत में पड़े हाईटेंशन तार में दौड़ा करंट, किसान झुलसा, टला बड़ा हादसा

खेत में पड़े हाईटेंशन तार में दौड़ा करंट, किसान झुलसा, टला बड़ा हादसा

ब्यूरो चीफ महेन्द्र कुमार गौतम जालौन

जालौन। जालौन तहसील क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेत में पहले से टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार अचानक करंट प्रवाहित होने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार यह घटना 4 जून की है। परिजनों ने शुक्रवार सुबह बताया कि खेत में हाईटेंशन लाइन का तार कई दिनों से टूटा पड़ा था। मूंग की फसल कटवाने के लिए किसान का बेटा मजदूरों के साथ खेत पर पहुंचा था। इसी दौरान अचानक तार में विद्युत प्रवाह आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं खेत में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग को टूटे हुए तार की जानकारी होने के बावजूद समय रहते उसे नहीं हटाया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर भी करंट की चपेट में आ जाते तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *