लोहरदगा के बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट से दो जवान घायल

 

 

गुमला-लोहरदगा सीमा पर स्थित बुलबुल जंगल में आईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल - Lagatar

विशेष संवाददाता द्वारा
लोहरदगा :लोहरदगा में सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा का दो जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की दिशा में पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। कहा जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। हालांकि जवान के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
इस घटना के बाद नक्सलियों के खिलाफ अभियान को सतर्कता के साथ और भी तेज कर दिया गया है। बताया जाता है कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू का हथियारबंद दस्ता पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगलों में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन की टीम छापेमारी अभियान में निकल चुकी थी। नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार से ही जोरदार अभियान चलाया जा रहा था। किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर बीएस कॉलेज में हेलीकॉप्टर उतारने को लेकर अस्थाई हेलीपैड का निर्माण भी किया गया है। जहां से लगातार सीआरपीएफ जवानों के आने-जाने का सिलसिला जारी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी बीच सीआरपीएफ कोबरा बटालियन जिला पुलिस बल की टीम और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई। इस मुठभेड़ की घटना के बाद दोनों के बीच सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई है। घने जंगलों का फायदा उठाकर माओवादियों का दस्ता बच निकलने में कामयाब तो जरूर हुआ, परंतु सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान को जारी रखा है।
कहा जा रहा है कि गुरुवार को बुलबुल जंगल में दो जोरदार ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद भी अभियान को जारी रखा गया था। इसी बीच शुक्रवार की सुबह सात बजे फिर एक बार जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इसी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का कोबरा का दो जवान घायल हो गया है। जिसे तत्काल इलाज के लिए ले जाए जा रहा है। हालांकि पूरे मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

 

Related posts

Leave a Comment