बड़कागांव पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार मामले में अलग अलग तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बड़कागांव पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार मामले में अलग अलग तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

 

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागाँव।

 

बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस ने अलग अलग मामलों के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कांड संख्या 55/16 के अभियुक्त मो इरफान, कांड संख्या 4/15 के अभियुक्त जगरनाथ उरांव और कांड संख्या 55/22 के अभियुक्त आजाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्तों के ऊपर अवैध कोयला कारोबार का अलग अलग केस दर्ज था। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को हजारीबाग न्यायालय में अग्रसारित करने बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा के जितने भी वारंटी है सब को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।अवैध कारोबार में शामिल और कानून के विरुद्ध कार्य करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।छापेमारी दल में मुख्य रूप से थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एसआई विजय सिंह, एसआई अजीत सिंह, एसआई शैलेंद्र सिंह के अलावा पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment