आराहारा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय प्रभु महतो के शोकाकुल परिजनों को विधायक द्वारा उपलब्ध कराया गया राशन।

आराहारा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय प्रभु महतो के शोकाकुल परिजनों को विधायक द्वारा उपलब्ध कराया गया राशन।

 

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागांव।

बड़कागांव शुक्रवार को बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत आराहारा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभु महतो की मृत्यु बीमारी के बाद हो गई थी जिसके पश्चात स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था इसी कड़ी में शनिवार को विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे व संजय महतो के माध्यम से मृतक के परिजन दिलेश्वर महतो, बंधन महतो व तपेश्वर महतो को श्राद्ध कर्म हेतु राशन उपलब्ध कराया गया। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि हर संभव मदद परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment