तोपचांची प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए।

तोपचांची प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए।

गोमो। तोपचांची प्रखंड भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राजेश एक्का को उपायुक्त धनबाद के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग किया गया है कि तोपचांची प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए। साथ ही किसानों को तत्काल बिचड़ा सुख जाने के कारण खेती की संभावना क्षीण हो गई है। किसानों को प्रति एकड़ 25000 पच्चीस हजार मुआवजा दिया जाए। पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था की जाए। वैकल्पिक फसल योजना बनाई जाए। बिजली बिल माफ किया जाए। किसानों को डीजल में 50% अनुदान दिया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को दो लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाए। ऋण वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना को पुनः लागू किया जाए आदि मांगे ज्ञापन में लिखा गया है।
प्रतिनिधि मंडल में , शिवपूजन उपाध्याय भाजपा किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष, सरोज कुमार महतो जिला महामंत्री, गिरिजा शंकर उपाध्याय प्रशिक्षण प्रमुख, राम नारायण भगत जिला उपाध्यक्ष, मितेंद्र दुबे महामंत्री किसान मोर्चा तोपचांची मंडल, सुनील मंडल, खिरोधर मंडल, ज्योति लाल महतो, लखन कुमार महतो, बिनोद महतो, धनु गोस्वामी, मेघलाल महतो, सहित दर्जनों कार्यकता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment