कोलडीहा के एक घर में चोरों ने की सेंधमारी

गिरिडीह,प्रतिनिधि। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर नगद सहित करीब देड़ से दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कोलडीहा निवासी मनी भुइया के घर में हुई चोरी की जानकारी बुधवार को अहले सुबह नगर थाना पुलिस को दी गई। इधर चोरी की जानकारी मिलने के बाद इलाके के झामुमो नेता गौरव सहित कई स्थानीय लोग भी भुक्तभोगी मनी के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लिया। इस दौरान नगर थाना पुलिस भी गृहस्वामी के घर पहुंच कर मामले की जांच की। गृह स्वामी मनी ने बताया की घर से करीब डेढ़ लाख की संपति की चोरी हुई है। जिसमे जेवर के साथ नगद और कई महंगे समान कपड़े और बर्तन शामिल है।

Related posts

Leave a Comment