सेवा समपर्ण संस्था ने की गरीब की बेटी के विवाह में मदद।

The service dedicated organization helped in the marriage of the daughter of the poor.
गोमो। सेवा समपर्ण संस्था ने जरूरतमंद की बेटी के विवाह के लिए की मदद का हाथ बढ़ाते हुए सामान व नकद दिए। साथ ही बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था की काजल झा मित्रा ने बताया कि धैया खटाल राेड के रहने वाले रघुवंशी की पुत्री विनिता की शादी है। लेकिन उनकी हालत एेसी नहीं है कि वे विवाह का भार उठा सके। इसलिए संस्था काे जैसे ही इसकी जानकारी मिली हमने मदद का हाथ बढ़ाया। इसके लिए संस्था की मनीषा सिंह, सुभाषचंद, नीतू तिवारी, पूनम किरण सिन्हा, एसके सिंह, सहित अन्य लाेगाें ने काफी मदद की। संस्था की अाेर से विवाह के राशन व दुल्हन के लिए कपड़े वगैरह मदद स्वरूप दिया गया। संस्था से जुड़ी सदस्याें ने कहा कि इस तरह के नेक कार्याें में शामिल हाेने से मन काे शांति मिलती है।

Related posts

Leave a Comment