राजनीति व सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका अहम – संतोष सिंह।

गोमो। धनबाद के सर्किट हाउस में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी शामिल हुई । जिनका महिला कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया। महिला कांग्रेस ने फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर गुंजन सिंह का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मौके पर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठानी होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और इसके लिए महिला कांग्रेस को मजबूती से काम करना होगा। भाजपा के 9 साल की विफलता को जनता तक पहुंचाना होगा। भाजपा की झूठी व आडंबरपूर्ण योजना जो धरातल पर विफल रही उससे जनता को अवगत कराना होगा। इसके लिए महिला कांग्रेस की एक एक सिपाही पंचायत वार्ड के बूथ स्तर पर एक एक ब्यक्ति को जागरूक बनाना होगा।धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सामाजिक बदलाव में जिस तरह महिलाओं की भूमिका रहती है उसी तरह राजनीति में बदलाव के लिए भी महिलाओं की भूमिका अहम हो जाती है। महिलाओं को अपनी भूमिका तय करनी होगी और मजबूती से आगामी चुनाव को लेकर तैयार रहना होगा।धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि कार्यकारणी की बैठक में आगामी 2024 चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई और बूथ स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है। हम आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हैं और धनबाद से लेकर देश भर में बदलाव लाना है।मौके पर शाहीना बानो, पूनम देवी, रूबी खातून, हेमन्ती जायसवाल, गीता सिंह, जानकी देवी, प्रतिमा पांडेय, गुड़िया देवी, पिंकी देवी, बिंदु देवी, अंजता झा, सुनीता निषाद, रजनी देवी, रिंकू कुमारी, अजमेरी खातून, लक्ष्मी देवी, सुनीता साहनी, मुस्कान कुमारी आदि मौजूद थी।

Related posts

Leave a Comment