गोमो। पुरानी बाजार गोमो स्थित यूथ फोर्स कार्यालय में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन जदयू तोपचांची प्रखंड के युवा नेता मोहम्मद अकरम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने विकास कुमार,सहबाज खान, दिलीप कुमार,सरफराज मनसुरी,मो नशीम,मो जावेद मनसुरी,मो बाबूजान, मुकेश दास,मो ताहिर, आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं को जदयू की सदस्यता दे कर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने पर सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि आज पुरे झारखंड में जदयू पार्टी मजबूत हो रही है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गरीब, मजदूर- किसान की समस्याओं को लेकर सड़क में संघर्ष कर रही है। परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और युवा पार्टी में जुड़ रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन के लिए कार्यकर्ता संगठित होकर संघर्ष करें, आने वाले समय जदयू की होगी। इस अवसर पर जदयू नेता कमलेश मंडल, प्रकाश मंडल, अशोक दास, फरीद अंसारी, ऐनउल अंसारी, सुजीत ठाकुर, सुभाष सिंह, प्रिंस कुमार,मो सोनू,मो अकबर, मुकेश दास,आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन यूथ फोर्स तोपचांची प्रखंड (द.) अध्यक्ष फुलचंद दास और धन्यवाद ज्ञापन चंदन कुमार ने किया।
Related posts
-
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सीपी चौधरी के पक्ष में अधिक वोट देकर जिताने की अपील की गई।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत टुण्डी विधानसभा के बाँसपहार, लक्ष्मणपुर , कोरकोट्टा , चिराबाद , खेशमी... -
सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को जिताने का संकल्प लिया।
गोमो। धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रामाकुंडा गांव में बृहस्पतिवार को सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं की... -
सांसद विकास करने वाला होना चाहिए तभी क्षेत्र से पलायन रुकेगा।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा के डाही नावाडीह निवासी झारखण्ड मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद किस्कू ने...