19 मई तक करें अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवेदन
गोमो। तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का नामांकन किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक है। जिन्हें प्रशिक्षण में भाग लेना है वह छात्र एवं छात्राएं प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आकर प्रशिक्षण प्रभारी धीरेन्द्र नाथ ठाकुर जिनका मोबाइल नंबर 7250594215 से संपर्क कर प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकन करा सकते हैं। इस प्रशिक्षण से प्राप्त सर्टिफिकेट से अंचल अमीन के रूप में बीसीसीएल, सीसीएल तथा फॉरेस्ट विभाग में भी कार्य कर सकते हैं। इसकी जानकारी प्रशिक्षण प्रभारी ने दी है।
