कलाझोर फुटबाल मैदान, सुरजबेड़ा फुटबाल मैदान व सुरजबेड़ा स्कूल घर बना बालू माफिया की सेफ जोन
आदिवासी एक्सप्रेस प्रतिनिधि लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) गुरुवार आमड़ापाड़ा आलूबेड़ा से अवैध रूप से बालू ओभर लोड लेकर दुमका -पाकुड़ मुख्य सड़क सुरजबेड़ा होकर बेरोक टोक बालू परिचालन किया जा रहा है।और माफिया खुलेआम अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है। प्रशासन मुकदर्शक बने हुए हैं।
यहां चितलो फार्म सुरजबेड़ा फुटबाल मैदान व स्कूल घर के पास हर रोज अवैध बालू लोडिंग ट्रक -ट्रैक्टर गलत दिशा में खड़ी रखती है। जिसे आमजनों को भारी परेशानी हो रही है।
हर रोज अवैध बालू गाड़ी गलत दिशा में खड़ी रहने के कारण बड़ी आक्सीडेंट होने के संभावना बनी रहती है।आपको बता दें कि पहले भी चितलो फार्म बड़ा पुल से सुरजबेड़ा फुटबॉल मैदान तक कई बार आक्सीडेंट हो चुकी है। लगभग इन 3-4 सालों में अब तक 5-6 आदमी अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन कान में तेल डालकर सोये हुए हैं।
ग्रामीणों द्वारा कई बार स्पीड ब्रेकर लगाने को लेकर सड़क जाम हुआ था लेकिन हर बार प्रशासन ग्रामीणों को झुठे आश्वासन देकर मामले को दबाया गया है।और अब तक इस क्षेत्रों में एक भी ब्रेकर नही लगाया गया है।ऊपर से बालू माफिया सुलेआम सड़क के किनारे ग़लत दिशा में अपनी गाड़ी खड़ी रखती है।
माफिया ने यहां अपनी अलग अलग अंदाज में कर रहे हैं। माफिया गिरी यहां आलूबेड़ा से अवैध बालू ओभर लोड ट्रक -ट्रैक्टर लेकर सुरजबेड़ा फुटबाल मैदान व स्कूल घर तक एक चालक पहुंचा देती हैं।
फिर यहां से अलग ट्रैक्टर टोली बदल कर दूसरे चालक वो अवैध बालू को बेचने के लिए कई क्षेत्रों ले जाते है। जिसे माफियों की अपनी कमाई को दो गुना कर सके।
आमड़ापाड़ा -आलूबेड़ा के कई घाटों से बालू माफिया द्वारा अवैध बालू की परिचालन की जा रही है।आमड़ापाड़ा प्रखंड में एक भी वैध घाट नहीं होने के बाबजूद बालू माफिया प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर -ट्रक से अवैध बालू की परिचालन किया जा रहा है।जिसे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए की राजस्व चुना लगा रही हैं।बालू माफिया
बालू माफिया द्वारा आमड़ापाड़ा-लिट्टीपाड़ा प्रखंड में अवैध रूप से कई गुप्त जगहों पर भंडारण करके रखे हुए हैं।ताकि राज्य भर में एनजीटी नियम लागू होने से डबल ऊंचे दमों में बालू बेच साके। और गरीबों को अपनी शिकार बना साके।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा हमको जानकारी नहीं थी अभी हम गस्ती टीमों को भेज रहे हैं।अगर ऐसा है तो जरूर कारवाई करेंगे।
बड़ा सवाल
क्या साहब की गस्ती टीम इस क्षेत्रों में दौरा नहीं कर रहे हैं। अगर दौरा कर रहे हैं तो कारवाई अब तक क्यों नहीं हो रही है।यह यहां भी मिलीभगत करके बालू माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रशासन देखना होगा आने वाले दिनों में प्रशासन क्या कारवाई कर रही है।यह खली हाथ ही रा जाती है।
