Birsa Times

सत्य मेव जयते

सत्य मेव जयते

माधौगढ़ विकास खंड बना अव्यवस्थाओं का अड्डा
दो दिन से अधिकारी गायब, भीषण गर्मी में भटक रहे ग्रामीण

ब्यूरो चीफ
महेन्द्र कुमार गौतम जालौन

जालौन जनपद के माधौगढ़ विकास खंड कार्यालय की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। विकास खंड परिसर में जिम्मेदार अधिकारियों की लगातार गैरमौजूदगी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी और लू के बीच दूर-दराज गांवों से आने वाले ग्रामीण सुबह से शाम तक कार्यालय परिसर में बैठकर अपने कार्य होने का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय में मौजूद न होने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विकास खंड कार्यालय अब “सफेद हाथी” बन चुका है। कार्यालय केवल चंद कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों में आराम फरमाने में व्यस्त हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से विकास खंड अधिकारी संदीप मिश्रा, एडीओ पंचायत भारत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी नौशाद अली, पंकज सिंह स्थापना बाबू, नीरज आवास बाबू समेत कई कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले।
ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही कार्यालय से गायब रहेंगे तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिले के आलाधिकारी कब जागेंगे और विकास खंड में फैली इस अव्यवस्था पर कब कार्रवाई होगी
ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *