बालूमाथ।बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी में कुछ दिन पूर्व अग्निशमन कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए कर्मी अनुज यादव की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और उनके परिवार की आर्थिक परेशानियों को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने गहरी चिंता जताते हुए सीसीएल प्रबंधन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। यूनियन के अनुसार दुर्घटना के बाद शुरुआती दिनों में सीसीएल प्रबंधन द्वारा घायल कर्मी का समुचित उपचार कराया गया और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया गया था। हालांकि वर्तमान में रांची स्थित राज अस्पताल में भर्ती अनुज यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। यूनियन का आरोप है कि अब प्रबंधन की ओर से अपेक्षित सहयोग और निगरानी नहीं मिल रही है।घायल कर्मी की पत्नी ने बताया कि परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कही कि इलाज के दौरान स्थिति ऐसी हो गई है कि दैनिक खर्च और भोजन की व्यवस्था करना भी कठिन हो गया है। उनका आरोप है कि प्रबंधन की ओर से अब पहले जैसी सहायता नहीं मिल रही है।झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता बिहारी यादव ने कहां कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाला एक कर्मी आज गंभीर हालत में है और उसका परिवार बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय स्थिति बताते हुए कहां कि घायल कर्मी को बेहतर चिकित्सा सुविधा,आर्थिक सहायता और परिवार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। यूनियन ने मांग की है कि अनुज यादव के इलाज की उच्चस्तरीय निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा उनके परिवार के रहने, खाने और अन्य आवश्यक खर्चों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि प्रबंधन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी,जिसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन की होगी।
ड्यूटी के दौरान घायल कर्मी अनुज यादव की हालत बिगड़ी,यूनियन ने प्रबंधन पर लगाया उपेक्षा का आरोप।
- June 4, 2026
0
29
Less than a minute
You can share this post!
administrator
