आदिवासी एक्सप्रेस/दीपक यादव
पांडू,पलामू। प्रखंड अंतर्गत ओरडीहा शिव मंदिर मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम करीब 7 बजे कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक तथा एक बच्चा घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार पांडू प्रमुख प्रतिनिधि की बताई जा रही है।हालांकि इस हादसे में प्रमुख प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए,लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं बाइक सवार दोनों युवक और बच्चा घायल बताया जा रहे है।घटना के बाद प्रमुख प्रतिनिधि ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस एवं पांडू थाना को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।प्रशासन की मौजूदगी में घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए बिश्रामपुर अस्पताल भेजा गया।चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया।फिलहाल सभी घायलों का इलाज मेदिनीनगर के अस्पताल में चल रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा,लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।
