हुटुंग टुंगरी गांव में हुई मस्जिद छत की ढलाई।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत हुटुंग टुंगरी गांव में रविवार को मस्जिद छत की ढलाई हुई। इस दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने मस्जिद छत की ढलाई में शामिल हुए। मौके पर मस्जिद के इमाम असलम रजा ने बताया कि आज बेहद खुशी का दिन है की मस्जिद छत की ढलाई हो रही है। मस्जिद छोटी होने की वजह से नमाजियों को दिक्कत हो रही थी। आज सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर ताऊन कर हिस्सा लिया है। आज मस्जिद के सेहन छत की ढलाई हुई है। इसमें ग्रामीणों सहित मुखिया लोग भी शामिल हुए थे। मौके पर इमाम असलम रजा, पूर्व मुखिया परशुराम महतो, अमृत रजक मुखिया प्रतिनिधि रामाकुन्डा, रउफ अंसारी झामुमो नेता, अजमत अंसारी मुखिया प्रतिनिधि, कुतुबुद्दीन अंसारी, लतीफ अंसारी, जाकिर, सुलतान, रहमान, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment