Birsa Times

कोटालपोखर से पाकुड़ जाने वाली रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

कोटालपोखर से पाकुड़ जाने वाली रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

अजय कुमार कुशवाहा
आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज

बरहरवा:कोटालपोखर से पाकुड़ जाने वाली रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, रेल लाइन के पोल संख्या 162/28 के समीप सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही बरहरवा जीआरपी टीम एवं आरपीएफ पाकुड़ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगने से गले का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा शव पर कपड़े नहीं पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें पाई गई हैं और दाहिना हाथ कटा हुआ मिला है।
फिलहाल जीआरपी बरहरवा एवं आरपीएफ पाकुड़ मामले की जांच में जुट गई है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *