Birsa Times

एम्स गेट नंबर-1 के पास थार ने बाइक को मारी टक्कर, गार्ड की मौत, नशे में था चालक

एम्स गेट नंबर-1 के पास थार ने बाइक को मारी टक्कर, गार्ड की मौत, नशे में था चालक

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर एम्स के गेट नंबर-1 के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है।
ड्यूटी से लौट रहे एम्स गार्ड की गई जान
मृतक की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रुपेश राय के रूप में हुई है। रुपेश एम्स में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। थार संख्या JH 10 DG 3789 देवघर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रुपेश सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया और देवीपुर थाना को सूचना दी। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन रुपेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
नशे में था चालक, थार जब्त
आसपास के लोगों का कहना है कि थार चालक पूरी तरह नशे में था और गाड़ी की स्पीड भी काफी तेज थी। सूचना पर पहुंची देवीपुर थाना पुलिस ने थार को जब्त कर थाने ले गई। थार में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मृतक के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *