बिहार के महागठबंधन में 40 में से 37 सीटों पर विवाद नहीं

महागठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी से ज्यादा बड़ा मसला लोकसभा सीटों पर दावेदारी को लेकर है। घटक दलों में बिहार की कुल 40 में से 37 सीटों पर ज्यादा विवाद नहीं दिखाई दे रहा है। सिर्फ तीन सीटों पर दो बड़े घटक दलों में तकरार के हालात हैं। ये सीटें हैं दरभंगा, मधेपुरा और मुंगेर। तीनों सीटों को कांग्रेल छोडऩे के पक्ष में नहीं है और राजद देने के पक्ष में नहीं है। विवाद लंबा खिंच रहा है। सुलझाने के लिए दिल्ली-पटना और रांची में कई दौर की पंचायतें हो चुकी…

Read More

बिहार: महागठबंधन में सीट बंटवारे का फैसला शीघ्र

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर 25 फरवरी तक अंतिम फैसला हो जाएगा. पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी. इसके एक दिन बाद यह जानकारी सामने आई. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की बैठक की पुष्टि करते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, “बिहार में सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है. हमें उम्मीद है कि…

Read More

यशवंत सिन्हा बोले, महागठबंधन के लिए प्रचार की गारंटी नहीं ले सकते

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा है किसीट बंटवारे के फार्मूला पर विपक्षी दलों के फैसले के बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित महागठबंधन पर अंतिम निर्णय हो सकता है. तब तक तस्वीर साफ नहीं होती. भाजपा के पूर्व नेता और अटल विहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘‘भाजपा नीत राजग के खिलाफ महागठबंधन का मूर्त रूप लेना अभी बाकी है….” पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘‘अब तक सिर्फ राज्य स्तरीय गठबंधन हो रहा है. राष्ट्रीय स्तर…

Read More

केजरीवाल की विपक्ष की दिल्ली रैली क्या फ़्लॉप रही

दिल्ली में बुधवार को एक बार फिर विपक्षी एकता देखने को मिली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली में कई विपक्षी दलों के नेता एकजुट हुए. इस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारुख़ अब्दुल्ला, सपा से रामगोपाल यादव और बीजेपी नेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सहित विपक्ष के कई नेता मंच पर मौजूद थे. रैली के दौरान एक-एक कर सभी बड़े नेताओं ने संविधान के ख़तरे में होने और मोदी…

Read More

बिहार के महागठबंधन में ’एक अनार सौ बीमार’

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर फंसे पेच के बीच बिहार के हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने अपने तेवर और तल्ख कर लिए हैं. उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि उनकी पार्टी महागठबंधन में सहयोगी दलों से कम सीटों पर किसी भी कीमत पर चुनाव नहीं लड़ेगी और उन्हें कांग्रेस के बराबर सीटें चाहिए. मांझी ने दावा किया किअगर हमें महागठबंधन में सम्माजनक सीटें नहीं मिलीं तो उनकी पार्टी 20 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. मांझी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस से हमें अधिक सीटें…

Read More

अखिलेश बोले : गठबंधन में शामिल है कांग्रेस

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उनके और मायावती के बीच महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है. मंगलवार को लखनऊ में अखिलेश ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है और कांग्रेस को दो सीटें दी गईं हैं. अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने जब जनवरी में संयुक्त प्रेसवार्ता में गठबंधन की घोषणा की थी तो उसी समय कहा था कि राय बरेली और अमेठी में गठबंधन अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. लेकिन उस समय उन दोनों नेताओं ने साफ़ कहा था कि कांग्रेस…

Read More