बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो से विधायक ताला मरांडी जेएमएम का दामन थाम सकते हैं. इसको लेकर अटकलें इसलिए तेज हो गई हैं, क्योंकि गुरुवार (28 मार्च) को उन्होंने जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की. बंद कमरे में दोनों के बीच देर तक बातचीत हुई. सूचना के मुताबिक ताला मरांडी ने हेमंत सोरेन के सामने राजमहल सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. जानकारी के मुताबिक, जिस समय दोनों के बीच बैठक चल रही थी. उस समय जेवीएम नेता प्रदीप यादव भी हेमंत के आवास पर थे. उधर,…
Read MoreTag: JMM
शिबू के दबाव पर कांग्रेस ने किया सीटिंग सीटों पर समझौता
राजनीतिक दांव-पेच में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन का भी कोई जवाब नहीं है। अपने मजबूत जनाधार एवं दांव-पेच के बल पर शिबू कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ भी अपनी शर्तों पर चुनावी समझौते करते रहे हैं। 2004 लोकसभा चुनाव में कोडरमा एवं राजमहल सीट पर चुनावी तालमेल न होना इसका बड़ा उदाहरण है। सीटिंग सीट होने के बावजूद कांग्रेस को इन दोनों सीटों पर झामुमो के साथ दोस्ताना संघर्ष करना पड़ा था। कोडरमा से तिलकधारी प्रसाद सिंह एवं राजमहल से थामस हांसदा कांग्रेस के सांसद थे। इस दोस्ताना संघर्ष…
Read Moreझामुमो अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम: हेमंत सोरेन
झारखंड में गोड्डा लोकसभा सीट को लेकर मचे धमाल के बीच झारखंड मुक्ति मोचा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महागठबंधन या गठबंधन कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी वोटों का बिखराव रोकने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि यह कोशिश कामयाब होगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो झामुमो अपने दम पर भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने में सक्षम है। वामदल को भी गठबंधन में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। गोड्डा एवं वामदल को सीट देने को लेकर जो जिच बरकरार…
Read Moreराहुल गांधी की रैली में हेमंत व बाबूलाल भी होंगे शामिल
पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस जी- जान से जुटी हुई है. पार्टी ने इस रैली का नाम परिवर्तन उलगुलान रैली दिया है. रैली में राहुल गांधी के साथ जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी भी मंच साझा करेंगे. ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड महागठबंधन का ये अनौपचारिक शक्ति प्रदर्शन होगा. कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 2 मार्च को राहुल गांधी झारखंड आने वाले हैं. इस सिलसिले में रांची स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को दिनभर बैठकों का दौर चला. प्रदेश…
Read Moreझामुमो का संघर्ष जत्था का कोडरमा में भव्य स्वागत
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आहूत संघर्ष यात्रा के चैथे चरण के तहत कोडरमा जिला में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का कोडरमा जिला में उरवां मोड़ के पास सोमवार को आगमन होने पर स्वागत किया गया। वही देर शाम गुमो में सभा किया गया। रात्रि विश्राम परिसदन कोडरमा में किया गया। रात्रि विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता समेत नेताओं ने मुलाकात किया। देर रात तक पार्टी कार्यकर्ता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मिलने-मिलाने का दौर चलता रहा। मंगलवार को संघर्ष यात्रा का का प्रारंभ कोडरमा बाजार…
Read More