झामुमो का संघर्ष जत्था का कोडरमा में भव्य स्वागत

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आहूत संघर्ष यात्रा के चैथे चरण के तहत कोडरमा जिला में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का कोडरमा जिला में उरवां मोड़ के पास सोमवार को आगमन होने पर स्वागत किया गया। वही देर शाम गुमो में सभा किया गया। रात्रि विश्राम परिसदन कोडरमा में किया गया। रात्रि विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता समेत नेताओं ने मुलाकात किया। देर रात तक पार्टी कार्यकर्ता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मिलने-मिलाने का दौर चलता रहा। मंगलवार को संघर्ष यात्रा का का प्रारंभ कोडरमा बाजार से हुई,जहां जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का स्वागत कोडरमा नगर पंचायत कमिटी के द्वारा महावीर मुहल्ला के समीप झारखंडी नृत्य व परंपरा के अनुसार किया गया।

वहीं कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पैदल यात्रा करते हुए गांधी चैक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। यहां से सड़क मार्ग के जरिये जयनगर के पिपचो में आयोजित सभा के लिए प्रस्थान कर गए। यात्रा जत्था में जेएमएम नेता व कार्यकर्ता बाइक व चारपहिया वाहन से काफिला बनकर साथ साथ चल रहे थे। वही दूसरी सभा डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया में आयोजित किया गया। यहां हेमंत सोरेन का स्वागत 51 किग्रा भार के माला से किया गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ष्यामकिषोर सिंह नें किया,जबकि संचालन झामुमो नेता रविन्द्र षांडिल्य ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नें कहा की सरकार के गोदाम में अनाज सड़ते रहे लेकिन गरीबों को अनाज नही मिली। गांव से स्कूल बंद किया जा रहा हैं,ताकि अब स्कूलों में आरएसएस-बीजेपी की नीतियां पढ़ाई जा सके। जहां हिन्दू मुस्लिम के नाम पर घृणा फैलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक मानदेय व स्थायी करने की मांग को लेकर आंदोलन करता हैं, लेकिन पुलिस लाठीचार्ज में उन्हें मौत नसीब हो रही हैं। उन्होंने कहा चार सालों में पिछड़े वर्ग व अल्पसंख्यक पर केवल अत्याचार हुआ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का विकास केवल बिजली खंभे पर पोस्टर में दिख रहा हैं। सरकार नई कानून ला रही हैं जिसमे गांव के लोग खपड़ा-मिट्टी के मकान बनाने के लिए नक्सा पास करना होगा। जिससे केवल भ्रष्ट्राचार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार स्कूल बंद कर रही है और शराब बेचने पर आमदा हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर दास खुद को मजदूर का बेटा बतलाते हैं,लेकिन श्रम कानून के जरिये मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बरसेे।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय साजन, तारणी प्रसाद, गोपी यादव, अफजल मियां, अर्जुन महतो, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष अयाज अहमद, जिला सचिव कामेश्वर महतो, केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य- रामचंद्र सिंह घटवार, बैजनाथ मेहता,रविंद्र सांडिल्य, संजय पाण्डेय, रेखा विश्वकर्मा, मंजू देवी, निर्मला तिवारी, चंद्रावती देवी, कंचन कुमारी, सत्यदेव राय, नगर पंचायत सचिव- मुकेश कुमार पाण्डेय, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष- पिंटू यादव,मरकच्चों प्रखंड अध्यक्ष- मो० जावेद, नवलशाही पंचायत अध्यक्ष- चेतलाल साहू, डगरनवा पंचायत अध्यक्ष- नरेश राय, खरखार पंचायत अध्यक्ष- अशोल शर्मा, जिला एवम् प्रखंड पदाधिकारी लक्ष्मण मेहता समेत झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष दीपक विष्वकर्मा, पवन माईकल कुजूर मुख्य रुप से मौजुद थे।

पूर्व जिप अध्यक्ष सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ झामुमो का दामन थांमा : कोडरमा के पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष महेष राॅय सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ एक बार फिर से झामुमो को दामन थांम लिया। 2014 नबंबर में विधानसभा चुनाव के समय श्री महेष राय झामुमो को जिलाध्यक्ष पद से त्यागपद देकर भाजपा उम्मीदवार का समर्थन दिया था। महेष राय कोडरमा जिला परिषद के निर्वाचित जिप अध्यक्ष रह चुके है। महेष राॅय संभवतः कोडरमा विधानसभा में एकबार फिर महागठबंधन नही बनने के सूरत में झामुमो उम्मीदवार के तौर पर उतरने के मंषा से झामुमो का दामन थांमा है। श्री राॅय के डोमचांच ग्रामिण क्षेत्र समेत पारहो,ढाब व ढोढाकोला में अच्छी पकड़ बताई जाती है। श्री राॅय को झामुमो में 51 किग्रा मालापहनाकर स्वागत किया गया।

Related posts

Leave a Comment