परशुराम जयंती पर विप्र सेना महिला मोर्चा की महिलाओं की निकलेगी झांकी़

स्कूटी को जयंती के अनुसार सजाकर आएंगी उन्हें किया जाएगा सम्मानित:- नीतू तिवारी

गोमो। धनबाद में 22 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विप्र सेना महिला मोर्चा की झांकी में महिलाए पीली साड़ी और पगड़ी में दिखेगी. जिसको लेकर विप्र सेना महिला मोर्चा की महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. परशुराम जन्मोत्सव पर महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर पीली साड़ी और पगड़ी पहनकर झाकी में शामिल होंगी. विप्र सेना महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने बताया कि महिलाएं परशुराम जयंती पर सिद्धि विनायक से महिलाओं की स्कूटी रैली का भी आयोजन किया गया है. इसमें जो भी महिलाएं या युवतियां अपनी अपनी स्कूटी को जयंती के अनुसार सजाकर आएंगी उनमें जो भी सर्वश्रेष्ठ होंगी उन्हे विप्र सेना के द्वारा सम्मान्नित की जायेगी. वही बताया की 50 महिलाए झांकी में शामिल होंगी।

Related posts

Leave a Comment