सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी के सजा पर रोक संविधान की जीत : विश्वानाथ शर्मा

गोमो।सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी के सजा पर रोक से अभिव्यक्ति की आजादी है। सजा पर रोक राहुल गांधी की जीत नही है। यह लोकतंत्र एवं संविधान की जीत है। उक्त बातें धनबाद जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा गोमो निवासी विश्वनाथ शर्मा ने कही। उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों से प्रश्न किए हैं की मानहानि के अधिकतम सजा राहुल गांधी को क्यूं दी गई है। इसका स्पष्ट वर्णन नही किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के सजा से हिंदुस्तान की जनता कुछ बोलने से प्रहेज कर रहे थे। राहुल गांधी की नीतियों की जीत हुई है। हम सभी लोग काफी खुश हैं। इसके लिए हम सभी कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुप्रीम कोर्ट और राहुल गांधी को बधाई देते हैं।

Related posts

Leave a Comment