*सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग*

पुलिस ने किया 47 नामजद समेत 100 अज्ञात पर मामला दर्ज*संवादाता चरही*

चरही थाना अंतर्गत 45 कांटा चेक पोस्ट के समीप चरही-घाटों मुख्य मार्ग जाम लगा कर रास्ता बाधित करने के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर कई लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मजिस्ट्रेट चुरचू सीआई इदरीश अंसारी ने चरही पुलिस को दिया आवेदन।

पुलिस को दी शिकायत में चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर के समय कई महिलाएं एवं पुरुषों ने चरही-घाटों रोड पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। चौक पर जाम लगने से चारों तरफ के रास्ते बंद हो गए। इससे लोगों की आवाजाही बंद हो गई। जाम को लेकर लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगफग 9 घंटों तक रहा

इस बीच पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं जाम हटाने की लगातार प्रयास करती रही ताकि आवागमन सुचारू हो सके। परंतु उग्र भीड़ ने रात के लगफाग 12 बजे पुलिस पर पथराव करने से कई पुलिसकर्मी घायल हुए। जिसके फलस्वरूप मजबूरन पुलिस बल को लाठी भांजनी पड़ी।एवं मुख्य मार्ग को जाम करने वालों को खदेड़ने में सफल हुई। जाम के कारण सड़क में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी जिसे पुलिस द्वारा क्लियर किया गया।

*चरही थाना कांड सं0 11/23 धारा

147/148/149/152/341/323/427/353/307 के तहत अभियुक्त का नाम* शिवलाल महतो, देवकी महतो,शक्ति देवी, रौशनी देवी,गोपाल महतो,महादेव रविदास,दिनेश महतो पिता, नन्द किशोर केशरी, अर्जुन महतो, पंकज कुमार,चौलेश्वर महतो, संतोष महतो, विरसा माँझी, सुखराम मांझी, रामकुमार टुडू, राजन महतो,भीमसेन टुडू,घेतो माझी, चिन्ता देवी, इन्द्र महतो,नरेश राम,भोला महतो, सनाथ महतो, संदीप लकरा,संतोष राय, भीम महतो,कसैली महतो उर्फ देवनारायण, शिव सिंह, गुलाम रबानी, जयपति देवी, दीपक महतो,पारो देवी, कलावती देवी,अंजु देवी,धनेश्वरी देवी,रीता देवी ,सुशीला देवी,बासो देवी,मनीता देवी, पार्वती देवी,बिमला देवी,प्रतीमा देवी, मालती देवी, भूषण महतो,शांति देवी,जितेन्द्र राय, मो0 नईमउद्दीन,टेकलाल महतो एवं करीब 100 अज्ञात*गिरफ्तार कर भेजा जेल*मो0 नईमउद्दीन उम्र करीब 55 वर्ष पिता स्व० मोईनउद्दीन सा० चौपदार बलिया पोस्ट गोसाई बलिया, थाना वडकागांव हजारीबाग वर्तमान में ग्राम पगमल थाना वडा बाजार जिला-हजरीबाग। व टेकलाल महतो उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व० हेमनाथ महतो सा० हरहद थाना चरही सभी जिला हजारीबाग को न्यायिक हिरासत हजारीबाग भेज दिया गया।

*सात वाहन जब्त*

फॉरचुनर कार(JH02AU-0021), हिरो स्पेलेन्डर (JH01V-4748), स्कार्पियो(JH02AG-0021), बजाज पल्सर 150 (JH01BU-2471), हिरो स्पेलेन्डर (JH02AT-6472), 7. हिरो एकटिभा स्कुटर्टी (JHOZAH-4286), होन्डा साईन (JH02AH-4353)

Related posts

Leave a Comment